हजरत इमाम हुसैन की याद में इण्डियन शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा भिस्ती बिरादरी (दाहोद गुजरात) ने पौधा रोपण किया।

हजरत इमाम हुसैन की याद में इण्डियन शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा भिस्ती बिरादरी (दाहोद गुजरात) ने पौधा रोपण किया।
News Right / खबर दाहोद गुजरात से है जहा दाहोद में इण्डियन शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा भिस्ती बिरादरी के बैनर तले पर्यावरण प्रेमी नागरिकों ने शहरे कब्रिस्तान परेल दाहोद मे वृक्षारोपण किया।
जीसमे सदर जनाब मेहम्मुद अब्बासी, युथ जिला अध्यक्ष सईद अब्बासी, जिला अध्यक्ष शराफत हुसैन अब्बासी, के तत्वाधान मे नायब सदर गुलाम हुसैन अब्बासी, प्रदेश सचिव एहमद हुसैन अब्बासी, दाहोद सचिव जाकीर हुसैन अब्बासी, सलाहाकार मो. रफीक अब्बासी, और कमेटी के सभी ओहदेदार ओर मेम्बर मोजुद रहे ओर सभी ने दाहोद शहर में पर्यावरण को बनाये रखने का संकल्प लिया है।
आपकों बता दें कि जिस समय हमारा देश कोरोना जैसी महामारी बीमारी से जूझ रहा था उस समय हर एक इंसान के लिए ऑक्सीजन की बहुत जरूरत पड़ रही थी हमारे बीच से कई बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाएं पुरुष इस दुनिया से चले गए जिनको उस समय करोना जैसी घातक बीमारी में ऑक्सीजन नही मिल पाया और वो अपनी जान गवा बैठे। जब से फिर एक ही लक्ष्य बनाया बनाया पर्यावरण बनाए रखना है और जितना हो सके उतने पौधे लगाना है ताकि कैसी भी घातक से घातक बीमारी क्यों न आ जाए। जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। इसलिए 21 जुलाई 2023 को इण्डियन शैख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा भिस्ती बिरादरी के बैनर तले पर्यावरण प्रेमियों ने शहरे कब्रिस्तान परेल दाहोद में वृक्षारोपण किया।