रतलाम में महाशिवरात्रि पर भव्य सम्मान साफा: (वाहन) रैली का आयोजन

रतलाम में महाशिवरात्रि पर भव्य सम्मान साफा: (वाहन) रैली का आयोजन
सम्मान साफा रैली

News Right रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप द्वारा भव्य सम्मान साफा (वाहन) रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कल, रविवार प्रातः 10:00 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर समाप्त होगी।

रैली का आकर्षण - परंपरागत साफा बांधने की अनूठी प्रस्तुति.......

रैली से पहले जवाहर व्यायामशाला परिसर में विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें शहर एवं आसपास के 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और प्रतिभागियों को पारंपरिक सम्मान साफा बांधेंगे। यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक और परंपरागत विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

रैली का मार्ग और धार्मिक आयोजन.....

रैली जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश महादेव का अभिषेक एवं भव्य महाआरती संपन्न होगी। आयोजन के समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

नगरवासियों से अपील.....

जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान और अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने मित्रों और परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर रैली को सफल बनाएं और महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था का परिचय दें।

यह रैली रतलाम में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी और श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी।