रतलाम की निडर नेत्री,यास्मीन शैरानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

रतलाम की निडर नेत्री,यास्मीन शैरानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

News Right / 5 मई को रतलाम महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इस अवसर पर एकत्र होकर उन्हें शाल और साफा पहनाकर सम्मानित किया और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर रतलाम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मेहमूद खान शेरानी, आरिफ़ा कचवा, आशा रावत, कविता महावर, हीना ख़ान, जाहिरा ख़ान, रश्मि सिंह, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, महेंद्र कटारिया, इसरार चौधरी, सुजीत उपाध्याय, तनवीर ख़ान, जगदीश आकोदिया और खेल संघ के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यास्मीन शेरानी, कांग्रेस की एक जानी-मानी और निडर नेत्री हैं, जिन्होंने रतलाम की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे महिलाओं के हक और अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ बुलंद करने के लिए जानी जाती हैं। अपने सशक्त नेतृत्व, बेबाक बोल और जनसेवा के लिए वह कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखी जाती हैं।