भाजपा जिलाअध्यक्ष का इतना विरोध की रतलाम पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

भाजपा जिलाअध्यक्ष का इतना विरोध की रतलाम पहुंचे  सैकड़ों कार्यकर्ता

रतलाम के आलोट में भाजपा में चल रही गुटबाजी 

रतलाम/ News Right जिले में हुई भाजपा की गुटबाजी जिसमे जिले के आलोट से 50 गाड़ियों में सवार होकर भाजपा के कार्यकर्ता रतलाम आए और ,जिला भाजपा कार्यालय का करेंगे घेराव किया ,

गाड़ियों पर लगाए भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ फिलेक्स जिसमें लिखा है ,जिला अध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ , वहीं नीचे लिखा हैं भाजपा के सम्मान में हर कार्यकर्ता मैदान में , आलोट के भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां भी थी और तख्तियों  पर लिखा है जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ। 

दरअसल आलोट के भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते हाल ही में कुछ दिनों पहले आलोट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष की कुछ लोगों के कहने पर नियुक्ति करने का आरोप लगा रहे हैं 

4 महीने बाद विधानसभा के चुनाव और भाजपा की कला निकल कर सामने आ रही है आलोट के सैकड़ों कार्यकर्ता 50 गाड़ियों में सवार होकर अभी अभी रतलाम के लिए रवाना हुए हैं जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा से नाराज कार्यकर्ता रतलाम पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करेंगे गाड़ियों पर जो फिलेक्स लगे है उन पर लिखा है जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ इस घमासान से आने वाले समय में कांग्रेस को लाभ मिलना तय हैं 


आलोट के भाजपा कार्यकर्ता रतलाम पहुंचे और भाजपा जिला कार्यालय पर पर्चा चिपकाया जिसमें लिखा है जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ 
यही पोस्टर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास के बाहर भी चिपकाए गए। 

वही पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा की एक महीने में तीन मंडल अध्यक्ष को हटाया गया जिसमें आलोट , रतलाम ग्रामीण, और रावटी को हटाया गया है विधानसभा चुनाव नजदीक है मेरा मानना है कि इस समय में सबको साथ लेकर चलना चाहिए अगर कोई बात है तो पहले बातचीत करनी चाहिए और समाधान करना चाहिए ये जो घटना क्रम हो रहा है ये पार्टी के हित में नहीं है मुझे धराड़ और आलोट के कार्यकर्ता ने बताया है तो में पार्टी के वरिष्ठ जनों से बात करूंगा और निवेदन करूंगा। जिलाअध्यक्ष को मनमानी नही करनी चाहिए वो अपनी पसंद न पसंद के हिसाब से पार्टी को चलाना चाहते हैं तो पार्टी के हित में नही है में भी पार्टी में कार्यकर्ता हु और कार्यकर्ता के नाते बात करूंगा।