अतिक्रमण हटाओ अभियान: एक तरफ जुर्माना, दूसरी तरफ राजनीतिक संरक्षण

News Right:- रतलाम नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर संबंधितों पर जुर्माना लगाया गया है। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार गठित दल ने कॉलेज रोड, माणक चौक, मिर्ची गली, घास बजार आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया है।
हालांकि, इस अभियान के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में दोहरा मापदंड अपनाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। विशेषकर वार्ड न 4 नूरानी गेस्ट हाउस के सामने स्थित कुछ दुकानों को हटाया नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन दुकानों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। वही इन दुकानों को हटाने के लिए स्थानीय लोगो द्वारा रतलाम कलेक्टर,निगम कमिश्नर,को कई बार शिकायते दर्ज करवाई जा चुकी है बावजूद इसके इन्हें हटाया नहीं जा रहा है। इससे नगर निगम के इस अभियान की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
एक ओर जहां निगम छोटे व्यापारियों पर जुर्माना लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ दुकानें बिना किसी कार्रवाई के चलती रह रही हैं।
क्या निगम कमिश्नर इस भेदभाव का जवाब दे पाएंगे क्या कारण है कि शिकायत करने के बाद भी नूरानी गेस्ट के सामने की दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है।