चेहल्लुम पर्व पर जलने वाली चूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार सिंह

चेहल्लुम पर्व पर जलने वाली चूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार सिंह

चेहल्लुम पर्व पर जलने वाली चूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार सिंह

चेहल्लुम पर्व पर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम जिसमें 152 कैमरो से होगी निगरानी

News Right/ रतलाम जिले के जावरा में विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर चल रहे चेहल्लुम पर्व आयोजन मे पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाए चाक चौबंद है हुसैन टेकरी शरीफ पर 6 सितंबर को चेहल्लुम का पर्व है जहा रतलाम डीआईजी मनोज कुमार सिंह द्वारा चूल जलने के पहले हुसैन टेकरी शरीफ पर चूल स्थल का निरीक्षण किया जिसमे

डीआईजी सिंह द्वारा चूल स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए गए की किसी भी जायरीन (श्रद्धालुओ) किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो सभी और सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान अपनी ड्यूटी अच्छे से करना।

वही पुलिस प्रशासन द्वारा हुसैन टेकरी शरीफ क्षेत्र में 152 कैमरे लगाए गए हैं जिससे बाहर से आने जाने वाले जायरीनों (श्रदालुओ) पर निगरानी रखी जायेगी। उसका भी निरीक्षण डीआईजी सिंह द्वारा किया गया। एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया की 5 से 6 जिले के पुलिस बल बुलवाया गया जिसमे एक हजार से अधिक का पुलिस बल लगाया गया है पुलिस बल में 12 डीएसपी और 3 एडिशनल एसपी लगाए गए हैं और 600से अधिक नगर सुरक्षा समिति के जवान भी लगा रखे हैं वही एडिशनल एसपी खाखा ने बताया की दो से ढाई लाख श्रद्वालु आने की संभावना है इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा माकुल व्यवस्था बनाई रखी है

वही जो चूल तक जाने के लिए प्रशासन द्वारा 3 कि.मी.तक का जिग्जेक(रूट) बनाया गया है जिसमे बीच में इमरजेंसी रूट भी रखा गया है ताकी किसी भी जायरीन (श्रद्धालु) की अगर कोई तबियत बिगड़े तो उसको तुरन्त इमरजेंसी वीआईपी रूट से एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल भिजवा दिया जाए।

वही जो वीआईपी इमरजेंसी रूट है उसमे विकलांग जायरीन (श्रद्धालुओ) को भी चूल के लिए लाया जाएगा।