10 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे हो गए फिर भी पुलिस के हाथ खाली

10 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे हो गए फिर भी पुलिस  के हाथ खाली

News Right / रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पहाडिय़ा रोड स्थित अरिहंत कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरी हुई उस समय परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोडक़र वारदाता को अंजाम दिया है इस मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।

औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि बदमाश नकदी व आभूषण सहित 10 लाख की चोरी हुई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र में दो दिन में ये दूसरी घटना सामने आई है। चोरों को पकडऩा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। आपकों बता दें कि 36 घण्टे होने आए चोरी की वारदात को फिर भी पुलिस के हाथ खाली है कही न कही पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। 

    धार्मिक कार्यक्रम में गए थे सभी

घटना अरिहंत कॉलोनी निवासी पूर्व पशु चिकित्सक डॉ राजेंद्र शर्मा के घर पर हुई। वे और पत्नी सीता शर्मा धार्मिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। बेटा हिमांशु भी खाटू श्यामजी दर्शन को गया था। 21 जुलाई से घर पर ताला लगा था। बेटे हिमांशु ने वापस आकर जब ताला खोलने लगा तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वह घर के अंदर रखी सभी अलमारियां भी खुली है। सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने पर आसपास वाले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जावरा आईए पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया व रतलाम से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार को दोपहर में हिमांशु पुलिस के साथ आरोपियों की खोजबीन में लगा था। हिमांशु ने पुलिस को बताया हैं कि नकदी सहित करीब 10 लाख की चोरी हुई हैं। कमरे में रखी अलमारी से आभूषण व कीमती सामान भी ले गए। आईए पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया चोरी कि इस घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे थे। तत्काल सर्चिंग शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है चोरों का पता चल जाएगा।

      क्षेत्र में रोज हो रही वारदात

जावरा में हुसैन टेकरी रोजाना रोड पर पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना के अगले ही दिन लाखों रुपए की नकबजनी की घटना हो गई। इससे पहले रैवास व अन्य स्थानों पर भी चोरी, लूट की घटनाएं हुई हैं। लगातार बढ़ती चोरी की इन घटनाओं से पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।