भाजपा से कांग्रेस में आए मंत्री ने रतलाम संवाद में क्या कहा

भाजपा से कांग्रेस में आए मंत्री ने रतलाम संवाद में क्या कहा

भाजपा अपनी विचारधारा से भटकी.... 
पूर्व मंञी दीपक जोशी ने कहा जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संवाद समारोह में आए।  

रतलाम। News Right प्रदेश सरकार के पूर्व मंञी दीपक जोशी ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी ने जनसघं व अटलजी की विचारधारा को त्याग दिया है और लोकहित की  बजाय सौदेबाजी पर उतर आई है। अटलजी ने एक सीट के लिए सत्ता का त्याग कर दिया था आज उन्ही की भाजपा सौदेबाजी कर सत्ता में बनी रहना चाहती है।  
भाजपा की इसी रीति-नीति के कारण मैने कांग्रेस का दामन थामा है। 
श्री जोशी शनिवार को छोटू भाई की बगीची में जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विशाल डांगी के नेतृत्व में आयोजित संवाद - 2023 के अवसर पर समारोह में रतलाम आए थे। 
यहां पञकारो से चर्चा करते हुए दीपक जोशी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के सवाल पर कहां कि भाजपा आज सिंधिया और इनके साथी नेताओ को इन्ट्री देकर पछता रही हैं। आज कई भाजपा के नेता ही कहते है कि भाजपा में गलत नेता आ गए हैं। सिंधिया के साथी सहित आज कई मंञी दुकानदारी पर आमादा है। 
उन्होने कहां कि जनसंघ के जमाने से जिन छोटे-छोटे कार्यकर्ताओ ने भूखे रहकर सेव परमल खाकर पार्टी को वटवृक्ष बनाया है। आज उसी पार्टी के नेता लक्झरी जीवन जीने के लिए जनसंघ व अटलजी की विचारधारा को रौद चुके हैं। 
कांग्रेस पर भरोसे को लेकर दीपक जोशी ने कहां कि मैने 
कमलनाथ जी की सरकार का 15 माह का कार्यकाल देखा है, वो जनहित, लोकहित और विकास की सोच रखते हैं। व्यापार, उद्योगो की स्थिति में सुधार के साथ ही वे रोजगारमूलक योजनाओं को अमल में लाने की सोच रखते हैं। मगर सत्ता के लालची भाजपाइयों ने उनकी सरकार को गिरा दिया। 
मगर हम आने वाले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधीजी और कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ( व्यापार प्रकोष्ठ)  अजय चौरडिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, जिलाध्यक्ष विशाल डांगी, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आठाना आदि उपस्थित रहे।