जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह: आदिवासी समाज ने दिया सामाजिक चेतना का संदेश।

Ratlam News, MP News, Ratlam Hindi News, Jaspal Singh Munda, Savitri Bai Fule Jayanti, Aadiwasi Samaj Ratlam,

जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह: आदिवासी समाज ने दिया सामाजिक चेतना का संदेश।
जयपाल सिंह मुंडा और सावित्री बाई फुले जयंती

जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह: आदिवासी समाज ने दिया सामाजिक चेतना का संदेश।

News Right / रतलाम जिले के सरवन में टंट्या भील चौराहे पर जयस आदिवासी समाज द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जयपाल सिंह मुंडा और देश की पहली महिला शिक्षिका व समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बना।

जयपाल सिंह मुंडा, जिन्होंने देश को हॉकी में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया और संविधान सभा में आदिवासियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई, के योगदान को सराहा गया। उनके द्वारा पांचवीं और छठी अनुसूची के प्रावधानों की पैरवी ने आदिवासी समाज को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान की।

सावित्रीबाई फुले, जिन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है, के जीवन और योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों ने समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदू मईडा, सरपंच विश्राम निनामा, पूर्व सरपंच गौतम पांडोर, लक्ष्मण खराड़ी, प्रकाश मईडा, बादल मईडा, राकेश राठौड़ा, नारायण सिंह राणा, सुखराम राणा, दुला खराड़ी, फतेह सिंह राठौड़, ईश्वर देवड़ा, मुकेश देवड़ा, पिंटू मईडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read : रतलाम में प्रतिभा सम्मान समारोह: 2000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान !!