मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी।

मत्स्य विभाग ने अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी।
News Right / रतलाम जिला मत्स्य विभाग ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार की गई 85 किलोग्राम मछलियां पकड़ी। सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती सोना यादव ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक बंद ऋतू के कारण मत्स्य आखेट प्रतिबंधित है। प्रतिबंध अवधि में मत्स्य आखेट करने पर विभाग के कर्मचारियों ने जावरा फाटक स्थित बाजार से लगभग 7 हजार रुपए मूल्य की 85 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जप्त की। कार्रवाई में विभाग के मत्स्य निरीक्षक एन.एस. दंडोतिया, भृत्य मनोज शामिल थे।
अधिक जानकारी देते हुए सहायक संचालक मत्स्योधोग सोना यादव ने बताया की 16 जून से 15 अगस्त तक मछलियां प्रजलन के योग्य होती है ताकि उन मछलियों को प्रजलन का पूरा मौका मिल सके। विशेष कर रहू, कतला जैसी मछलियों पर प्रतिबंध रहता हैं। इसके साथ ही मत्तस्य विभाग ने जब्त की हुई मछली की उसी स्थान पर नीलामी करवाई और करीब 7 हजार की राशि प्राप्त कर राज्य शासन के खाते में जमा करवाई।