कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि रतलाम नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे क्या विधायक चेतन्य काश्यप

कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि रतलाम नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे क्या विधायक चेतन्य काश्यप

कांग्रेस पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा की विधायक चैतन्य काश्यप क्या नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे ??

क्या इंजीनियर के कमीशन में विधायक की भागीदारी है ??

News Right/ रतलाम नगर निगम के ठेकेदारो की शिकायत पर इंजीनियर के निलंबन से यह सिद्ध हो गया है की 50% कमीशन की शिवराज सरकार है । क्या नगर विधायक चैतन्य काश्यप नगर निगम मे भ्रष्टाचार की जांच करायेंगे ?? यह प्रश्न कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जारी विज्ञप्ति मे उठाया। 

सकलेचा ने कहा कि नगर निगम में कार्य करने वाले 17 से अधिक ठेकेदारों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर यह बताया है कि उनसे जरूर से ज्यादा कमीशन मांगा जा रहा है , और उनकी शिकायत के बाद एक इंजीनियर को निलंबित करने से यह सिद्ध होता है कि ठेकेदारों की शिकायत सही है । तथा नगर निगम में 50% से ज्यादा कमीशन की लूट चल रही है।  

सकलेचा ने कहां की नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनकी ऊपर तक सेटिंग है । इससे साफ जाहिर होता है की 50% कमीशन में सत्ता की भागीदारी है । उन्होंने कहा कि अगर नगर विधायक चैतन्य काश्यप नगर निगम के भ्रष्टाचार की जांच नहीं करवायेंगे तो ऐसा माना जाएगा कि नगर निगम के कमीशन में विधायक की भागीदारी है।  

सकलेचा ने कहा कि नगर निगम के पूरे कुएं में भ्रष्टाचार की भान्ग मिली हुई है । और 50% से ज्यादा कमीशन के कारण कार्य की गुणवत्ता खराब हुई है । सीवरेज योजना मे 200 करोड का भ्रष्टाचार और उस पर विधायक चैतन्य काश्यप का मौन इसका जीता जागता उदाहरण है।